फ़िल्मकार
विनोद कापड़ी ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया था कि वह मुंबई में थे,जब उन्हें पता चला कि कानपुर की एक 12
साल की लड़की श्रद्दा शुक्ला कानपुर से वाराणासी तक गंगा में तैर कर जा रही है और
वह एक दिन में 80 से 100 किलोमीटर तैराकी कर रही है। इस खबर ने उन्हें बहुत
उत्साहित किया और हैरान भी किया कि कैसे एक 12 साल की बच्ची उफनती गंगा में हर दिन
80 किलोमीटर तैराकी कर सकती है , जो
किसी बड़े से बड़े विश्व स्तरीय तैराक के लिए भी नामुमकिन है। यही सोचकर उन्होंने
तय किया कि छोटे शहर की इस प्रतिभा को देश विदेश तक पहुँचाने के लिए वो
डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाएँगे।