जब
वह जलपरी के अभियान में तीन दिन तक लगातार साथ रहे तो उन्हें बहुत निराशा हुई।
उन्होंने देखा कि 570 किलोमीटर तक गंगा में तैराकी का यह अभियान सिर्फ़ और सिर्फ़
छलावा है, जिसके ज़रिए मीडिया और देश को गुमराह
किया जा रहा है। डॉक्यूमेंट्री में इस बात को दिखाया जाएगा कि इस अभियान के दौरान जलपरी
एक दिन में 80-100 किलोमीटर नहीं , बल्कि
2 से 3 किलोमीटर ही तैराकी करती है। बाकी समय वह नाव पर ही बिताती है। दरअसल
80-100 किलोमीटर की जिस दूरी का दावा किया जाता है , वह नाव के चलने की दूरी होती है। वैसे एक नाव के लिए भी एक दिन में
80-90 किलोमीटर तय करना मुश्किल होता है।