Advertisement
सत्य और ज्ञान की रोशनी अंततः हर कठिनाई को मिटा देती हैः नीतिश अग्रवाल

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा आज दीपावली भारत तक सीमित नहीं जो बल्कि यह एक वैश्विक पर्व बन चुका है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल और थाईलैंड जैसे देशों में भी इसे उत्साह से मनाया जाता है। प्रवासी भारतीय इसे अपनी संस्कृति से जुड़ाव का अवसर मानते हैं, जबकि विदेशी नागरिक भारतीय परंपरा को समझने के लिए इसे खुले दिल से अपनाते हैं। दीपावली का पर्व जाति, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं को मिलाकर एकता का प्रतीक बन चुका है।
शिवांगी आर्य ने मातृभूमि शिक्षा मंदिर के बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा दीपावली जीवन निर्माण के संकल्प का पर्व है। मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी शिवांगी आर्य को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने दीपावली के पर्व पर सभी विद्यार्थियों को उपहार भेंट किये। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ से हुआ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुरुक्षेत्र
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


