रोहतक। एक तरफ प्रदेश में डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। तो दूसरी तरफ प्रदेश के मेडिकल लैब टेक्निशियंस ने वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर रोहतक में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। हड़ताल में पीजीआई के लेबोरेट्री टेक्निशियंस और ओटी टेक्निशियंस ने भी शामिल होने की घोषणा कर दी है। लेबोरेट्री टेक्निशियन संघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र जारी कर रिव्यू ऑफ लैब स्टाफ के तहत प्रयोगशाला तकनीशियन का कैडर रिव्यू किया है। जिसमें मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन का नोमन कलेक्चर बदलकर मेडिकल लेबोरेट्री टैक्रोलोजिस्ट कर दिया है। अब केन्द्र सरकार के बाद राज्य सरकार भी इसे लागू करें। उन्होंने कहा कि पिछले 2 सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में आधी अधूरी मांगों को स्वीकार कर लिया है। लेकिन अब सरकार जी माधवन कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के साथ वेतनमान 9300-34800-जीपी 3600 को वर्ष 2006 से लागू करने की घोषणा करें। उन्होंने जल्द ही घोषणा नहीं होने पर 19 सितंबर से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी।