Advertisement
नोएडा के रायपुर अग्निकांड में मृतक के पिता ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, कैफे संचालक और ठेकेदार की भूमिका की जांच शुरू

आरोप है कि काम के दौरान सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाने चाहिए थे, लेकिन इस मामले में लापरवाही की आशंका है। पिता ने सवाल उठाया है कि यदि कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था तो इस तरह का हादसा कैसे हुआ। उन्होंने आशंका जताई कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कमी या अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। द
मकल की छह गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद घटनास्थल पर करीब एक घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को साहिल बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे में पांच अस्थायी दुकानों के प्रभावित होने और गैस सिलेंडरों के फटने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
साहिल की मौत के बाद उसके परिवार ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिलीप चंद ने अपनी शिकायत में कैफे संचालक, ठेकेदार और निर्माण कार्य से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हादसे के लिए यदि किसी स्तर पर लापरवाही जिम्मेदार है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस ने 25 अक्टूबर को मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कैफे में किस प्रकार का निर्माण कार्य चल रहा था, वहां अग्नि सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और आग लगने की परिस्थितियां क्या थीं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नोएडा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


