The district administration and the four daughters see move dangal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला प्रशासन ने चार और ज्यादा बेटियों वालों को दिखाई दंगल

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 4:46 PM (IST)
जिला प्रशासन ने चार और ज्यादा बेटियों वालों को दिखाई दंगल
करनाल। जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को सुपर मॉल के मूवी टाईम सिनेमा हॉल में करनाल खंड के गांव से सम्बन्ध रखने वाले उन परिवारों को दंगल फिल्म दिखाई गई जिन परिवारों में चार या चार से अधिक लड़कियां है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में ऐसे 924 परिवार चिन्हित किए गए हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी ने दी।
उन्होंने बताया कि दंगल फिल्म हरियाणा के प्रसिद्ध खेल कुश्ती पर केन्द्रित है तथा मशहूर कुश्ती खिलाड़ी गीता और बबीता फोगाट के जीवन पर आधारित है कि कि स तरह उन्होंने मेहनत करके देश, प्रदेश व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। फिल्म में गीता और बबीता के पिता महावीर सिंह फोगाट का किरदार भी दिखाया गया है कि किस तरह से उन्होंने अपनी बेटियों की परवरिश की तथा उन्होंने किस तरह से समाज की दकियानुसी सोच को दरकिनार करते हुए कुश्ती जैसे खेल में अपनी बेटियों को विश्वस्तर पर चमकाया।
एडीसी ने बताया कि फिल्म देखने से जहां एक ओर बेटियों को जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे के प्रति प्रेरणा मिलेगी वहीं दूसरी ओर उनके अभिभावकों को भी लड़कियों को लडक़ों के समान आगे बढऩे के अवसर देने की सीख भी मिलेगी, जिससे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को भी सहयोग मिलेगा। फिल्म देखकर बाहर निकली छात्राओं की खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। कुछ लड़कियों के लिए मॉल में फिल्म देखना उनके जीवन का प्रथम अनुभव था। इस मौके पर तीसरी कक्षा में पढऩे वाली टपराना निवासी सोनम से जब फिल्म के संदर्भ में पूछा गया तो बताया कि दंगल फिल्म से उन्हें जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा मिली है और वह स्वयं पढ़ाई के साथ-साथ किसी खेल में भी अवश्य भाग लेंगी तथा एक दिन गीता फोगाट जैसी बनकर दिखाएंगी।

[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement