the check-up camp held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिविर में 225 ने कराया चैकअप

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 10:27 PM (IST)
शिविर में 225 ने कराया चैकअप
जयपुर। जगन्नाथ विश्वविद्यालय में मंगलवार को नि:शुल्क डैन्टल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 75 कर्मचारी व 150 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। कैंप का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी.के.अग्रवाल ने किया। इस मौके पर विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को कहा कि स्वस्थ दांत, स्वस्थ शरीर का द्वार है। अत: प्रत्येक आदमी को अपने दंातों की देखभाल करना व समय-समय पर डॉक्टर को चैक कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क चिकित्सा जांच समाज के लिए आदर्श कार्य है अत: चिकित्सकों का योगदान प्रशंसनीय है। कैंप के दौरान डॉ. सुधांशु गुप्ता एवं डॉ. शीना ने विश्वविद्यालय के 75 से अधिक कर्मचारियों तथा 150 से अधिक छात्र-छात्राओं के दांतों की अत्याधुनिक साधनों द्वारा नि:शुल्क जांच तथा परामर्श द्वारा अपनी सेवाएं दी। अन्त में प्रो अग्रवाल ने चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विश्वविद्यालय का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement