The BJP is killing the very soul of democracy: the right to vote: Rao Narendra Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोकतंत्र की आत्मा मतदान के अधिकार की हत्या कर रही है भाजपा : राव नरेन्द्र सिंह

khaskhabar.com: बुधवार, 19 नवम्बर 2025 5:25 PM (IST)
लोकतंत्र की आत्मा मतदान के अधिकार की हत्या कर रही है भाजपा : राव नरेन्द्र सिंह
पलवल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने कहा कि फर्जी मतदाता बनाकर भाजपा लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। यह मामला अब केवल चुनाव की गड़बड़ी नहीं रहा, बल्कि यह जनता के अधिकारों पर डाका है। हम यह लड़ाई संसद से लेकर सडक़ तक लड़ेंगे, जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने लोगों से अपनी वोट के प्रति जागरूक हो संघर्ष करने का आह्वान किया है। कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद बुधवार को पलवल में आयोजित वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के तहत आयोजित विशाल जनसभा में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सबसे पहले देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि पलवल वह भूमि है, जहां पर 1919 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया था और पलवल के लोगों ने वंदे मातरम के जरिये देश में आजादी की लड़ाई को गति देन की नई अलख जगाई थी। राष्ट्रीय महासचिव बीके हरिप्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर होते हुए कहा कि पिछले 11 वर्ष में केवल मन कर बात के प्रधानमंत्री सहित हुए हैं। और झूठ व झल से भाजपा का राज कर रहे हैं। पहले सांसद एवं विधायकों की खरीद कर सरकार बनाते रहे हैं अब वोट चोरी व ईवीएम में गडबडी कर भाजपा की सरकार बनवा रहे हैं और चुनाव आयोग पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में कार्य कर रहा है।
हरियाणा के बाद अब बिहार में भी वोटों की हेराफेरी करके चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले एसआईआर के नाम पर 65 लाख वोट काट दिए गए और 21 लाख नए वोट जोड़ दिए गए, इसका चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं है। क्योंकि चुनाव आयोग भाजपा की बी.टीम है। बिहार चुनाव के दौरान सरेआम चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना की गई, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी, वोटों में हेराफेरी और बैटरी से छेड़छाड़ कर सरकार चोरी कर रही है। उन्होंने कांग्रेसजनों से संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने का आह्वान किया।
जनसभा के उपरांत सभी कांग्रेसजन विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च कर जिला सचिवालय पहुंचे और वहां जिला उपायुक्त की मार्फत महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेसियों ने वोट चोर गद्दी छोड और भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा मतदान का अधिकार है और भाजपा सरकार उस आत्मा की हत्या कर रही है। हरियाणा कांग्रेस मांग करती है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भाजपा के निरंकुश और तानाशाही शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस का इतिहास झुकने का नहीं, बल्कि लडने का रहा है। इसलिए वोट चोरी की लड़ाई को हर गांव, हर बूथ और हर घर तक लेकर जाना है, ताकि जनता भाजपा की सच्चाई समझ सके। उन्होंने वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि वे पूरी एकजुटता के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी सत्ता नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी इस लड़ाई में हम सभी को एकजुट होकर पूरी मजबूती से खड़ा होना है।
उन्होंने बताया कि पलवल में 1.62 लाख फर्जी वोटर हैं, इनमें हथीन में लगभग 79 हजार, होडल में 42 हजार और पलवल में 40 हजार फर्जी वोटर हैं, जिसका डाटा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर प्रस्तुत किया गया है। इस दौरान भारी जनसमूह मौजूद रहा और पूरा पंडाल 'वोट चोर-गद्दी छोड़' के नारों से गूंजता रहा।
हरियाणा के सह-प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में भाजपा ने अवैध तरीके से सरकार बनाई और जनता की चुनी हुई कांग्रेस सरकार की चोरी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि हर गांव.हर बूथए हर घर तक और हर व्यक्ति को बताना है कि जो वोट डाली जा रही है, वही सही जगह नहीं जा रही है।
सभा के आयोजक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि पलवल जिले में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट हो संघर्ष के मैदान में उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि जब से उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है उन्होंने पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों पर मजबूती से काम की जनता की आवाज बनने का प्रयास किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी जिले में जोरदार अभियान चलाकर लोगों को कांग्रेस से जोडा जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करण दलाल, पृथला के मौजूदा विधायक रघुबीर तेवतिया व हथीन के विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी, जिला कोऑर्डीनेटर मेहताब अहमद एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना, मोहम्मद बिलाल उटावड, पूर्व पार्षद भूपेन्द्र नौहवार, विकेश खंडेलवाल, राहित खान, संतराम मेघवाल, सतीश मंडौतिया, देवेन्द्र शर्मा, बिजेन्द्र आर्य, दिनेश भारद्वाज, कुलदीप फागना, डॉ. वीरेन्द्र तेवतिया, सविता चौधरी महिला जिला अध्यक्ष, ओम प्रकाश बघेल, पूर्व जिला अध्यक्ष (युवा कांग्रेस ), शुगर सिंह, फिरे सिंह पोसवाल, भूपेंद्र नौहार पूर्व पार्षद, महेंद्र इरफान पूर्व पार्षद, गजन लांबा आदि हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement