होशियारपुर । स्थानीय लंगेरी रोड पर क्षेत्रीय विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां की और से नए लगे सिंचाई वाले ट्यूबवैल का उदघाटन किया । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिथीपाल सिंह, दया सिंह मेघोवाल सर्कल अध्यक्ष ,हरप्रीत सिंह बैंस,जसपाल सिंह एसडीओ, हरदीप सिंह जेई और अवतार सिंह एसडीओ मौजूद रहे । विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां ने कहा कि गठवंधन सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यो के चलते ही गठवंधन सरकार 2017 में आ रहे विधानसभा चुनावों में विजयी होकर फिर से सत्ता में आएगी । उन्होंने कहा कि अकाली-बीजेपी गठवंधन सरकार की ओर से प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया है समाज के सभी वर्गो के लोग गठवंधन सरकार से पूरी तरह से खुश है।
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?यह भी पढ़े :आकाशवीरों ने आसमान में दिखाई कलाबाजियां