Terrorist attack was reported to be already-DGP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतंकी हमला होने की सूचना थी पहले ही-डीजीपी

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 9:58 PM (IST)
आतंकी हमला होने की सूचना थी पहले ही-डीजीपी
पंचकूला। हरियाणा के डीजीपी केपी सिंह ने कहा है कि एक सप्ताह से उनके पास सुचना थी कि प्रदेश के किसी भी सैनिक ठिकाने पर आंतकी हमला हो सकता है। जिसके मद्देनजर प्रदेश के सैनिक संस्थाओं सहित सभी सैनिक ठिकानों पर अलर्ट जारी कर दिया गया था। हरियाणा के डीजीपी के.पी. सिंह ने कहा कि एक सप्ताह से उनके पास सुचना थी कि आंतकी हरियाणा और दिल्ली के आर्मी और कैंटोनमेंट इलाकों को टारगेट बना सकते है। उनके बाद पता चला कि यूपी और उत्तराखंड में भी आतंकवादी हमला हो सकता है। इसके तहत ही सभी डिफेंस और कैंटोनमेंट एरिया की सुरक्षा बढ़ाई गई और पुलिस को भी सचेत रहने के लिए कहा गया। डीजीपी ने कहा कि आतंकियों की हमेशा मंशा यहीं रहती है कि किसी ना किसी जगह को टारगेट किया जाए। डीजीपी के पी सिंह रविवार को एडीजीपी राजबीर देसवाल की 19वीं पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे थे। एडीजीपी राजबीर देसवाल ने बुक ट्रेवल हेयर देयर एल्स व्हेयर का विमोचन होने के बाद अपनी पुस्तक के बारे में भी बताया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement