Terrible Punishment for having Rs 500 note -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

500 नोट रखने की इतनी बड़ी सजा....

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 1:53 PM (IST)
500 नोट रखने की इतनी बड़ी सजा....
लखनऊ। यूपी में परिवहन विभाग की बसों में 100 और 50 के नोट के लिए यात्रियों को ज़बरदस्ती और परेशान किया जा रहा है। दरअसल परिवहन मंत्री ने रोडवेज के सभी एआरएम को अघोषित आदेश दिया है कि 100 और 50 की नोट सीधे परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति के घर आयेगा, जिसके तहत बसों के कंडक्टर यात्रियों से सिर्फ 100 और 50 की नोट की ही मांग कर रहे हैं, तथा जिस यात्री के पास 100 और 50 की नोट नही है उन्हें कहीं भी बस से नीचे उतार दिया जा रहा है। पुरे प्रदेश में जिन महिलाओं/यात्रियों के पास 100 और 50 की नोटों का आभाव है तथा 500 और 1000 की नोट देने पर उन्हें रात्रि में भी सुनसान जगहों पर तक बस से नीचे उतार दिया जा रहा है। जिससे महिलाओं सहित यात्रियों में ज़बर्दस्त रोष ब्याप्त है। जबकि रोडवेज की बसों में और रेलवे में केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 की नोट लेने का आदेश जारी हुआ था। यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement