कई दिनों से दूसरे समुदाय के लोग फिर से हनुमानगढी से बस पर दूध लादना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर बीती शाम सिलोखर गांव के आर्मी के जवान अजय सिंह से भैंसना के एक व्यक्ति से विवाद हो गया। जब विवाद की जानकारी भैंसना के लोगों को हुई तो दर्जनों लोग लाठी डंडे एवं असलहे से लैश होकर सिलोखर हनुमानगढी गांव पहुंचें और अजय सिंह तथा उनके भाई वीरेंद्र सिंह को मारकर घायल कर दिया।
साथ ही कई राउंड गोलियां हवा में दागी गई। जानकारी होने पर पहुची सांगीपुर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा और तीन हमलावरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। आज सुबह सिलोखर गावं के कुछ लोगों ने भैंसना गांव के मो बान का ट्रैक्टर उस समय आग के हवाले कर दिया जब वह सिलोखर गांव के बगल से जुताई के लिए जा रहा था।