tensions between two communities in pratapgarh, sp and dm on the spot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रतापगढ़ में दो समुदाय के बीच तनाव, मौके पर SP और DM

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 09:00 AM (IST)
प्रतापगढ़ में दो समुदाय के बीच तनाव, मौके पर SP और DM
प्रतापगढ। जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के कटेहटी गांव से लगा सिलोखर हनुमानगढी गांव अमेठी कोतवाली के अंतर्गत आता है। दोनों समुदाय के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। विवाद की वजह की बावत लोगों का कहना है कि भैंसना के दूसरे समुदाय के लोग हनुमानगढी से प्रतापगढ़ जाने वाली एक प्राइवेट बस से प्रतिदिन दूध बेचने प्रतापगढ़ जाते हैं। उसी बस से इलाके से दर्जन भर छात्राऐं भी विद्यालय जाती है। दूसरे समुदाय के लोग छात्राओं के साथ बदसलूकी करते हैं जिसे लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। सिलोखर हनुमानगढी के लोगों ने तीन महीने से हनुमानगढी बाजार से दूध लादना बंद करा दिया है। जिसके कारण दोनों समुदायों में तनी तना का माहौल है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement