ट्रैक्टर फूंकने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में हमला करने के लिए सिलोखर गांव की ओर चल पड़े इतने में जानकारी होने पर कई गांव के हिंदू समुदाय के लोग भी लाठी डंडे से लैश होकर निकल पड़े। रास्ते मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शाहबरी के उदयभान व सूर्यभान पुत्रगण दुर्गाबक्स सिंह पर भैंसना गांव के पास हमला बोल दिया। साथ ही उनकी बाइक तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी।
घटना की जानकारी होने पर सांगीपुर पुलिस के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी जिससे बड़ी घटना टल गयी। मौके पर डीएम एसपी प्रतापगढ़ और दोजिले की सीमा का मामला होने के कारण अमेठी के डीएम एसपी भी पुलिस बल के साथ पहुंच गये। गांव में पीएसी भी मुस्तैद है। डीआईजी व कमिश्नर फैजाबाद भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। फिलहाल क्षेत्र में माहौल असामान्य है। यदी समय पर प्रशासन सख्त रुख न अख्तियार करता तो बड़ी घटना होना तय।