बजुर्ग लोग पिछले दो युद्धों की विभीषका को याद करके और अपनी पकी हुई
धान की फसल के कारण बैचेन नजर आते है। दाऊके नोशेहरा ,चीमा खुर्द कलां और
सैंकड़ों गांव ऐसे है जिनकी फसलें सीमा के साथ से इन दस किलोमीटर के
क्षेत्र में आती हैं । इन गांव के बजुर्गों का कहना है की अब फसलें पाक
चुकी थी और काटने का समय आ गया। परन्तु दोनों देशों के मध्य उत्पन्न तनाव
ने उनकी छह महीने की मेहनत पर पानी फेर दिया है ! हमारे तो सभी काम ही रुक
गए हैं ! फसल मंडी नहीं जाएगी तो आढ़तियों के तकाजे कैसे पुरे होंगे, कर्जे
कैसे उतरेंगें ? हमें तो दोहरी मर झेलनी पड़ेगी!