रिट्रीट स्थल बाघा (रोडांवाली )पोस्ट में यहां सुबह से ही बाजार सजने और
पर्यटकों के काफिले आने आरम्भ हो जाते थे, वहां अब केवल सीमा सुरक्षा बल के
जवान अपनी राइफलों के साथ पहरा देते नजऱ आते हैं। बेशक प्रशासन ने सीमा के
साथ दस किलोमीटर के क्षेत्र को खाली करने के निर्देश जारी कर रखे हैं।
परंतु अभी भी 20-25 प्रतिशत लोगों ने ही अपने घर खाली किये हैं। जो लोग
गांव छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर गए हैं वह अपने बजुर्गों और घर के
आदमियों को गांव में ही छोड़ गए हैं। ताकि घर,पशु, और फसल की देखभाल हो
सके।