दूसरी ओर इन सभी
परेशनियों और नुकसान से अनजान,लापरवाह युवा बर्ग दुश्मन को सबक सिखाने की
कल्पना से अत्यधिक उतेजित है !उसका कहना है की एक बार पाकिस्तान को सबक
सिखाया ही जाना चाहिए !इसके लिए बेशक कितना भी मूल्य क्यों न चुकाना पड़े।
दोनों देशों की सीमाओं पर तनाव बना हुआ है। सीमावर्ती गांव के लोग बताते
हैं की पाकिस्तान की और सैन्य हलचल कुछ अधिक ही है। परन्तु इसके बाबजूद
उन्हें ऐसा नहीं लगता है की पाकिस्तान भारत के साथ युद्ध करने की हिमाकत
करेगा। सीमा की सुरक्षा का जिम्मा अभी तक सीमा सुरक्षा बल के हाथों में ही
है। सीमा पर प्रतिदिन शाम को होने वाली रिट्रीट सेरेमनी रद्द होने के कारण
बाग- रोड़ांवाली पोस्ट पर सन्नाटा छाया हुआ है। दोनों देशों के जवान शाम के
समय अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज को ससम्मान उतारते तो हैं परन्तु आमजन के
लिए अब यह प्रतिबंधित क्षेत्र है।