Tejaram Meena was elected unopposed to the post of District President in the Department of Economics and Statistics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में जिला अध्यक्ष पद पर तेजराम मीना हुए निर्विरोध निर्वाचित

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अगस्त 2026 7:03 PM (IST)
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में जिला अध्यक्ष पद पर तेजराम मीना हुए निर्विरोध निर्वाचित
खास खबर। धौलपुर राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी संघ शाखा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जयपुर के द्वारा जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचन संघ के नियमानुसार चुनाव संपन्न हुआ। उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग रामेश्वर महावर ने बताया कि धौलपुर में जिला अध्यक्ष पद के लिए सांख्यिकी निरीक्षक तेजराम मीना का आवेदन प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि संगणक हरिओम एवं हेमंत मीना द्वारा तेजराम मीना के प्रस्ताव को समर्थन दिया। एकमात्र प्रस्ताव प्राप्त होने के कारण तेजराम मीना को जिला अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस दौरान कौशलेंद्र सिंह, रोशन लाल मीना, चेतन सिंह, प्रसंजीत, भगवान सिंह सैनी, मनोज कुमार गुर्जर, नीरज कुमार, रवींद्र कुमार कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement