जैतारण (पाली)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम है। एक शिक्षक ही है, जो राष्ट्र के निर्माण के लिए आने वाली पीढ़ी को तैयार करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को किताबी शिक्षा के अलावा संस्कारवान शिक्षा पर भी ध्यान दें।
पंचायती राज मंत्री ने यह बात शुक्रवार को जैतारण के बर कस्बे के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दो दिवसीय जिलास्तरीय सम्मेलन में कही। उन्होंने वर्तमान में बढ़ती मोबाइल संस्कृति पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे युवाओं की मानसिक स्थिति बिगड़ रही है।