Tarun Chugh on MLC election results: Rahul Gandhi punished by the blow of the vote-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एमएलसी चुनावों के परिणामों पर बोले तरुण चुघ- राहुल गांधी को वोट की चोट से सजा मिली

khaskhabar.com: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 10:41 PM (IST)
एमएलसी चुनावों के परिणामों पर बोले तरुण चुघ- राहुल गांधी को वोट की चोट से सजा मिली
अमृतसर। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने बुधवार को विभिन्न राज्यों में हुए एमएलसी चुनावों के परिणामों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र रचने वाले लोगों को जनता ने वोट की चोट से सजा दी है। अमृतसर में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि देशभर में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हुए, बैलेट पेपर से मतदान संपन्न हुए, लेकिन कांग्रेस को इस चुनाव में भी जीरो मिला है। राहुल गांधी, जो झूठ बोलने की खेती करते हैं, उन्हें जनता ने जीरो दिया है। एक भी सीट कांग्रेस पार्टी एमएलसी चुनाव में नहीं जीत पाई। चुघ ने कहा कि यह परिणाम दिखाता है कि जनता को कांग्रेस पार्टी से कितनी नाराजगी है। कांग्रेस एक्सपायरी डेट की इंजेक्शन की तरह है, जिसका कोई मतलब नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार फिल्मी ड्रामे कर रहे हैं। वे अक्सर विदेश यात्राएं करते हैं, भारत की न्याय प्रणाली को चुनौती देते हैं और देश की सम्मानित अदालतों को निर्देश देने की कोशिश करते हैं। वे भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, देश की चुनाव प्रक्रिया का अपमान करने के लिए झूठी साजिशें रच रहे हैं और प्रेस को डरा-धमका रहे हैं। अपने विदेशी आकाओं के इशारे पर राहुल गांधी लगातार लोकतंत्र के चारों स्तंभों पर हमला कर रहे हैं। देश की जनता सबकुछ देख रही है और जनता लगातार राहुल गांधी को वोट की चोट से सजा दे रही है।
दूसरी ओर पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय एक ज्वालामुखी के मुहाने पर बैठा है, और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भगवंत मान सरकार पूरी तरह विफल रही है, फिर भी इस बेशर्म सरकार को न तो कानून-व्यवस्था की कोई परवाह है और न ही यह उनके एजेंडे में शामिल है। रंगदारी करने वाले गोलियां चला रहे हैं। गुंडा टैक्स इकट्ठा किया जा रहा है। पंजाब की जनता परेशान है, लेकिन भगवंत मान विदेश छुट्टियां मनाने जा रहे हैं।
चुघ ने कहा कि पंजाब में हत्याएं हो रही हैं, और पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमले हो रहे हैं, लेकिन सरकार स्थिति को ठीक करने में विफल साबित हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement