सिरसा। दिल्ली में हुए कोंग्रेस के घमासान के बाद से तंवर समर्थकों में रोष जारी है और वो लगातार प्रदर्शन कर हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सिरसा में तंवर समर्थक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पूर्व मुख्य मंत्री हुड्डा का पुतला फूंका।