table benches is ready in school from July-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगीराज में टाटपट्टी से छुट्टी, जुलाई में मिलेगी मेज-बैंच

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 मई 2017 11:00 AM (IST)
योगीराज में टाटपट्टी से छुट्टी, जुलाई में मिलेगी मेज-बैंच
अमरीष मनीष शुक्ला, इलाहाबाद। टाटपट्टी और बदहाल व्यवस्था यही सूबे के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय की पहचान बन चुके हैं। लेकिन योगीराज में बड़े बदलाव की मुहिम शुरू हो चुकी है। यूपी में शिक्षा व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन का एहसास जुलाई होना तय माना जा रहा है। योगी सरकार अब प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय को टाटपट्टी से मुक्त करायेगी । स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिये मेज बेंच होगी। शौचालय, पेयजल की सुलभ व्यवस्था भी परिसर को चार चांद लगायेगी और यह सब होगा अगले दो माह में। जुलाई तक योगी सरकार विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओ से आच्छादित करेगी। इस बावत इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंभीर शब्दों में योगी सरकार को आदेश भी जारी किया कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों में शौचालय, बैठने की कुर्सी, मेज, बेंच आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराये। सरकार ने व्यवस्था के लिये दो महीने का समय मांगा है। लगेंगे 4 हजार करोड़
दरअसल मूलभूत सुविधाओ के लिये हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हुई थी। जिस पर सुनवाई शुरू हुई तो बेसिक शिक्षा विभाग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को इस बावत एक हलफनामा दिया है। जिसमे बताया गया है कि अगर प्रदेश के हर प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में शौचालय, बैठने की कुर्सी, मेज, बेंच आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये तो सरकार पर 4 हजार करोड़ रुपए का बोझ आयेगा। विभाग के इस हलफनामे के बाद कोर्ट ने गंभीर शब्दो में कहा कि `यह बच्चों के संवैधानिक अधिकारी का हनन है।
दो माह का समय
मामले की सुनवाई कर रहे मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने सरकार को अपना पक्ष रखने के लिये कहा । तो सरकार की ओर से स्थायी अधिवक्ता रामानंद पांडेय ने न्यायालय को बताया कि हर जिले के डीएम से इस बावत फीडबैक मांगा गया है। उनसे पूछा गया है कि उनके इलाके में मौजूद विद्यालय पर क्या ? कितना ? और कैसे ? इंतजाम होना है। हर जिले से फीडबैक मिलने पर पैसो के खर्च, सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया व आवश्यकता की पूर्ण जानकारी हो सकेगी। योजना पर मंत्रणा चल रही है। इस कार्य में दो महीने का समय लग सकता है। याचिका की अगली सुनवाई 21 जुलाई को है। तब तक सरकार को इस योजना को अमलीजामा पहनाना होगा।
कोर्ट ने क्या कहा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो महीने का समय देते हुये कहा कि प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को बैठने, पीने के पानी व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा न मिलना दुखद है। सरकार द्वारा स्कूलों में बच्चों को बैठने के इंतजाम न दिये जाने के कारण य कहें कि बच्चों को जूट के टाट पर बैठने को मजबूर किया जा रहा है। जो बच्चों के संवैधानिक अधिकारी का हनन है। सरकार बच्चों की मूलभूत सुविधाओ का इंतजाम दो माह में सुनिश्चित करे। साथ ही अगली सुनवाई पर कोर्ट को अपनी रिपोर्ट भी दे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement