करौली । कैलादेवी अभ्यारण्य की डंगरा खोह मेें वनकर्मियों को सुल्तान की झलक देखने को मिली । इस दौरान बाघ कैमरे मेें भी कैद हुआ । एसीएफ सुरेश मिश्रा ने बताया बाघ टी-72 सुल्तान 13 सितम्बर से अभ्यारण्य मेें विचरण कर रहा है । शनिवार को ट्रैप कैमरे मे कैद हुआ । वनकर्मियो को बाघ पर निगरानी रखने के निर्देश दिये है ।ट्रेकर रामलाल गुर्जर ने बताया कि जब वो ट्रेकिंग कर रहा था । इसी दौरान डांग दूधभात के एक जलस्रोत पर बाघ की झलक दिखाई दी ।लेकिन कुछ देर बाद ही बाघ वहा से आगे बढ़ गया ।वहा से करीब 400 मीटर दूरी पर दो ट्रैप कैमरे लगे हुऐ है ।इनमे बाघ का फोटो कैद हुआ है ।