करौली । जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का सोमवार को हिंडौन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमे जिले के तीन विधानसभा से विधायक एवं जिला प्रभारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेश महासचिव एवं जिला प्रभारी अश्क सैनी ने कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। समारोह के अंतर्गत सपोटरा विधायक एवं विधान सभा उपनेता रमेश मीना ने राज्य एवं केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। भाजपा राज में बलात्कार एवं भूमाफियों के बढ़ते कुशासन पर जमकर कोसा। इस मौके पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर , टोडाभीम विधायक घनश्याम महर ,पूर्व मंत्री भरोसीलाल जाटव ने भी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC