भिवानी। परीक्षा परिणाम खराब आने से खफा छात्राओं ने सोमवार सुबह जमकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दी। जानकारी के अनुसार आदर्श महिला कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज के बाहर हॉसी गेट पर रोड जाम कर दिया। बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं ने नारेबाजी भी की। घटना की सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाइश की।