फरीदाबाद
। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर ने कहा है
कि खेलों से जहां मनुष्य का मानसिक व शारीरिक विकास होता है वहीं खेलों से
आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है इसलिए आज के आधुनिक में पढ़ाई के
साथ-साथ बच्चों को खेलों में भी भरपूर रूचि लेनी चाहिए। नागर
रविवार को जवाहर कालोनी स्थित सीनियर श्रीराम मॉडल स्कूल में आयोजित खेल
उत्सव में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम
में पहुंचने पर स्कूल के बच्चों ने श्री नागर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत
किया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गाये स्वागत गीत उपस्थित
लोगों का मन मोह लिया। खेलों का शुभारम्भ राजेश नागर ने टॉस करके किया।इस
मौके पर राजेश नागर ने कहा कि आज के युग में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ
खेलों में भी रूचि रखनी चाहिए और खेल को सदैव खेल भावना से खेलना चाहिए। इस
अवसर पर प्रिंसिपल समृता ज्योति, प्रशासक अनिल चौधरी, मास्टर विक्रम सिंह,
हरबीर नागर, महेश सिंह, सतबीर चेची डीपीई सरस्वती स्कूल तिगांव अन्य
गणमान्य लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICSयह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!