Students did sacrifice wisdom-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रों ने किया सदबुद्धि यज्ञ

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 7:49 PM (IST)
छात्रों ने किया सदबुद्धि यज्ञ
धौलपुर । जिले के बाड़ी कस्बे के राजकीय महाविधालय के छात्र छात्राओं,आम आदमी पार्टी कार्यकर्तों और किसान यूनियन के नेताओं ने विधार्थियों के साथ विधार्थियों की पांच सूत्रीय मांगो को लेकर महाविधालय के मुख्य गेट के सामने अनशन पर बैठकर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सद्धबुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने जानकारी देते हुए बताया कि बाड़ी उपखण्ड मुख्यालय पर जब से महाविधालय की शुरुआत हुई है तभी से महत्वपूर्ण बिषयों के व्याख्याताओं के पद रिक्त पड़े है। विज्ञान वर्ग की फेकल्टी की शुरुआत नही हो सकी है। जिससे छात्र छात्राओं को मजबूरन जिला मुख्यालय के लिए कुछ करना पड़ रहा। वहीँ विधालय पुराने एवं जीर्ण भवन में संचालित है। जिससे छात्रों को अध्यापन कार्य में व्यबधान उठाना पड़ता है। छात्र एवं छात्राओं की ड्रेस भी निर्धारित की जाए जिससे अनुशासन बन सके। छात्र और छात्राओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्यबस्थाओं में सुधार नही किया तो प्रशासन अमले का घेराब कर उग्र आंदोलन को अंजाम दिया जाएगा। यह भी पढ़े :तेजस्वी यादव को 44 हजार लड़कियों ने भेजा शादी का प्रपोजल यह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement