Students appeals to DM with placards in hand -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाथ में तख्तियां लेकर छात्रों ने की डीएम से गुहार

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 4:41 PM (IST)
हाथ में तख्तियां लेकर छात्रों ने की डीएम से गुहार
हाथरस के गांव नगला कठा के प्राथमिक विद्यालय परिसर की बाउंड्रीवाल न होने और विद्यालय परिसर में इस कारण गंदगी ,जल भराव तथा पशुओं के बांधे जाने से पीड़ित तथा दुखी छात्र बच्चों ने आज हाथरस में लगे तहसील दिवस में आकर शिकायत की और विद्यालय की बाउंड्रीवाल जल्द बनवाने की गुहार डीएम से लगाई। हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांग करते इन स्कूली बच्चों ने पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी फिर डीएम से अपनी शिकायत की। दोनों अधिकारियों ने बच्चों की शिकायत को ध्यान से सुना। इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एबीएसए को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए है। उनका कहना है कि इस मामले में बजट का आभाव तथा जमीनी विवाद भी रहा है। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......! यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement