Uttar Pradesh: A massive fire broke out inside a house in Hathras, killing an elderly couple.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश: हाथरस में मकान के अंदर लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 नवम्बर 2026 10:42 AM (IST)
उत्तर प्रदेश: हाथरस में मकान के अंदर लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की मौत
हाथरस । उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बुधवार-गुरुवार की रात एक मकान में भीषण आग लगने के कारण बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यह घटना हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कहारान में हुई। दंपति घर के अंदर सो रही थी और इसी दौरान रात में अचानक मकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाला। एसडीआरएफ अधिकारी रजत कुमार अपनी टीम के साथ वृंदावन से घटनास्थल पर पहुंचे और जवानों को बचाव कार्य में लगाया, लेकिन तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय शहजाद और उनकी पत्नी सलमा बेगम (उम्र 68 वर्ष) के रूप में हुई है।
हाथरस के सीएफओ आरके बाजपेयी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "रात करीब 1.49 बजे सूचना मिली थी कि सादाबाद इलाके में एक मकान में आग लगी है, जिसमें कुछ लोगों के फंसे होने का अंदेशा है। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। कुछ समय बाद दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन मकान एक संकरी गली के अंदर था।"
उन्होंने बताया कि मकान के अंदर नीचे के हिस्से में कपड़ों का काम होता था, जहां आग लगी थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद देखा कि वहां आग विकराल रूप से जल रही थी। सीएफओ ने कहा, "स्थानीय लोगों ने हमें यह जानकारी दी कि मकान के अंदर रह रहे लोग बाहर निकल नहीं पाए। वे अंदर ही फंस चुके थे। हमें आग बुझाने का कार्य शुरू किया और इस अभियान के दौरान दो लोग बेड पर पड़े हुए मिले थे, जिन्हें कपड़ों में लपेटकर बाहर लाया गया।"
सीएफओ आरके बाजपेयी ने बताया कि पति-पत्नी का आग से संपर्क नहीं हुआ था, बल्कि दोनों मृत्यु दम घुटने के कारण हुई। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टता आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, क्योंकि आग पहले नीचे फैली और उसके बाद मकान के ऊपरी हिस्से को चपेट में लिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement