khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 अगस्त 2016 11:26 PM (IST)
उदयपुर
में छात्र संघ चुनाव के लिए एबीवीपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। एबीवीपी ने
भी शुक्रवार को मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के केंद्रीय छात्र संघ
अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। अध्यक्ष पद के लिए नीरज सामर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए ध्रुव श्रीमाली , महासचिव
पद के लिये जितेन्द्र सिंह आसोलिया और संयुक्त सचिव के लिए भावना मेनारिया को
उम्मीदवार बनाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया की एबीवीपी हमेशा
से छात्र हितो के लिए लड़ता आया है। इस चुनावी
माहोल में अब तक सीएसएस द्वारा किये गए कार्य ही हमारे प्रत्याशी को रिकॉर्ड तोड़
जीत दिलवायेगे।