Strike against corruption: Clerk and middleman arrested in Ateli for accepting ₹40,000 bribe, ₹1 lakh demanded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भ्रष्टाचार पर स्ट्राइक: अटेली में क्लर्क और बिचौलिया ₹40,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ₹1 लाख की डिमांड

khaskhabar.com: बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 2:01 PM (IST)
भ्रष्टाचार पर स्ट्राइक: अटेली में क्लर्क और बिचौलिया ₹40,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ₹1 लाख की डिमांड
महेंद्रगढ़। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) कार्यालय, अटेली, जिला महेंद्रगढ़ के क्लर्क पवन कुमार और एक बिचौलिया ईश्वर सिंह को ₹40,000 नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कल 28 अक्टूबर 2025 को बीडीपीओ कार्यालय, अटेली में की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो के गुरुग्राम थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7A के तहत अभियोग संख्या 38 दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया कि वह गांव मिर्जापुर, महेंद्रगढ़ में रहता है। उसके मकान के सामने पंचायती जगह खाली पड़ी है, जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय, बाथरूम और चारदीवारी बनाने के लिए नींव खोदी गई थी। शिकायतकर्ता ने इस निर्माण को रोकने के लिए बीडीपीओ कार्यालय, अटेली में शिकायत दर्ज कराई थी। जब वह कार्यालय में तैनात क्लर्क पवन कुमार से मिला, तो आरोपी क्लर्क ने उसके घर के सामने निर्माण कार्य न बनाने देने की एवज में उससे ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) नकद रिश्वत की मांग की। इसके बाद, ईश्वर सिंह नामक एक निजी व्यक्ति (बिचौलिया) शिकायतकर्ता के मेडिकल स्टोर पर आया। शिकायतकर्ता ने उसे सारी बात बताई। बिचौलिए ईश्वर ने कहा कि वह क्लर्क पवन कुमार को जानता है और उसका काम ₹50,000 में करवा देगा। शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार अनुरोध करने पर, आरोपी क्लर्क पवन और बिचौलिए ईश्वर सिंह ने अंतिम सहमति ₹40,000 रिश्वत पर दी। इसी सहमति के आधार पर ब्यूरो ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य करने के एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 और 1064 पर दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement