State visually impaired students will study computer science -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश के दृष्टिबाधित विद्यार्थी पढ़ेंगे कंप्यूटर साइंस : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छात्र की मांग पर की घोषणा, बच्चों संग खेला कैरम

khaskhabar.com: बुधवार, 24 सितम्बर 2025 3:48 PM (IST)
प्रदेश के दृष्टिबाधित विद्यार्थी पढ़ेंगे कंप्यूटर साइंस : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने छात्र की मांग पर की घोषणा, बच्चों संग खेला कैरम
जोधपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान घोषणा की है कि प्रदेश के सभी चारों राजकीय अंध विद्यालयों में आगामी शैक्षिक सत्र से कंप्यूटर साइंस विषय प्रारंभ किया जाएगा। यह घोषणा उन्होंने रविवार को राजकीय अंध विद्यालय, आंगणवा, जोधपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान कक्षा 11 के छात्र विजय भानु की मांग पर की। शिक्षा मंत्री श्री दिलावर ने कहा कि दृष्टिबाधितों की सेवा करना ईश्वर की सेवा है। नारी शक्ति की तरह ही दृष्टिबाधित भाई-बहन भी राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि बच्चों के लिए खेल मैदान की व्यवस्था भी शीघ्र करवाई जाएगी। समारोह में पहुंचे दृष्टिबाधित शिक्षक और छात्र अपने बीच प्रभारी मंत्री को पाकर गद्गद हो उठे। समारोह में दिलावर ने पौधारोपण किया, सौर ऊर्जा पैनल का शुभारंभ किया तथा छात्रावास परिसर में बच्चों के साथ कैरम बोर्ड खेलते हुए आत्मीय पल बिताए।
इस अवसर पर बांसवाड़ा से आए पंचायत प्राथमिक शिक्षा अधिकारी नज़बल हुसैन पठान ने मंत्री को माता त्रिपुरा सुंदरी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम सिंह राजपुरोहित, त्रिभुवन सिंह भाटी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement