State-level committee meeting for 15-point program and multipurpose development program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

15 सूत्रीय कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय विकास कार्यक्रम के लिए गठित राज्यस्तरीय समिति की बैठक

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 फ़रवरी 2019 8:08 PM (IST)
15 सूत्रीय कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय विकास कार्यक्रम के लिए गठित राज्यस्तरीय समिति की बैठक
चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम एवं बहुउद्देशीय विकास कार्यक्रम के लिए गठित राज्यस्तरीय समिति की बैठक में कैथल, फतेहाबाद, यमुनानगर, की लगभग 27.52 करोड की परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया। बैठक के दौरान ढेसी ने बहुउद्देशीय विकास कार्यक्रम के तहत उपायुक्तों को उनके जिलों के लिए नई परियोजनाएं बना कर 10 फरवरी तक विभाग को भेजने के निर्देश दिये। बैठक में जिन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई उनमें कैथल जिले के गुहला में सदभाव मण्डल,फतेहाबाद जिले के रतिया खण्ड के 40 राजकीय स्कूलों व 16 राजकीय उच्च विद्यालयों में लडके व लडकियों के लिए शौचालयों के निर्माण, 10 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में मीड-डे-मील शेड एवं मल्टी एक्टिविटी प्ले स्टेशन, 10 सरकारी विद्यालयों में 300 छात्रों की क्षमता के असेम्बली-कम-मीड डे मील शेड, 16 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में बैटरी बैकअप सहित सौलर पावर प्लांट तथा 86 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अलावा, फतेहबाद के जाखल खण्ड में 16 आंगनवाडी केंद्रों के निर्माण, 39 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण, 10 सरकारी विद्यालयों में 300 छात्रों की क्षमता के असेम्बली-कम-मीड डे मील शेड के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।
बैठक में यमुनानगर के छछरौली खण्ड के खिजराबाद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शौचालय के निर्माण तथा सदभाव मण्डल के निर्माण की परियोजनाओं को अनुमति प्रदान की। बैठक में बताया गया कि इन परियोजनाओं को केन्द्र सरकार को स्वीकृति हेतु भेजा जायेगा।

बैठक में पशुपालन एवं दुग्ध विभाग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुनील गुलाटी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. दास, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम, बिजली विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी.सी.गुप्ता, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, टी.वी.एस.एन. प्रसाद तथा उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, अनिल कुमार के अलावा अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement