अजमेर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट सोमवार को बिलाड़ा पहुंचे। जयपुर से बिलाड़ा जाते समय अजमेर में हाइवे पर अशोक उद्यान के पास कांग्रेस प्रदेश सचिव महेंद्र सिंह रलावता, सेवादल प्रदेशाध्यक्ष राकेश पारीक सहित कई कार्यकर्ताओं ने पायलट का स्वागत किया। इस दौरान पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने सबका आभार जताते हुए राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करनी को कहा और सरकार पर बरसते हुए सरकार को विफलताओं की सरकार बताया।