started Voting training in greater noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी कार्रवाई

khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2017 4:35 PM (IST)
मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, अनुपस्थित कार्मिकों पर होगी कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण गौतमबुद्ध बालक इण्टर कॉलिज में आरम्भ हो गया है। यह प्रशिक्षण मतदान कार्मिको को आगामी 22 जनवरी तक प्रदान किया जायेगा। आयोजित होने वाले प्रथम दिन 1700 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने थे। इसमें 104 मतदान कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित पाये गये कार्मिक ग्रे.नो. प्राधिकरण, कर्मचारी भविष्य निधि, नेशनल फर्टिलाइजर, नवोदय विद्यालय, विज्ञान प्रसारण केन्द्र, एनटीपीसी, पीडीआइऐ, केन्द्र उत्पाद शुल्क आदि विभागों के कर्मचारी सम्मिलित है। सभी अनुपस्थित पायें गये मतदान कार्मिको के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व 1951 की धारा 134 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एनपी सिंह ने मतदान कार्मिको का आह्वान करते हुये कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महा पर्व होता है और इस महा पर्व में शामिल होकर हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहिदों का सम्मान करते है। उन्होंने कार्मिकों को प्रेरित करते हुये कहा कि हम जैसे अपने घरों के कार्यों में सकारात्मक भूमिका निभाते है उसी प्रकार हमे चुनाव कार्यों में जुटकर सभी कार्यों को सकारात्मक रूप से सम्पन्न कराना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में आपसी समन्वय एवं सहयोग बहुत आवश्यक है अतः प्रशिक्षण में बताई जाने वाली जानकारियों को बहुत ही गम्भीरता से लेकर भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों/निर्देशों का पालन करेगें तो निश्चित रूप से जनपद में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्वाध रूप से सम्पन्न होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर शेलैन्द्र कुमार भाटिया ने पॉवर पाइन्ट एवं वीडियों के माध्यम से मतदान की विधिक और सामान्य जानकारी मतदान कार्मिको को दी। उन्होंने अपने प्रशिक्षण में कहा कि सभी मतदान कार्मिकों के द्वारा छदम मतदान (मॉक पोल) को डिलीट करना न भूलें और मतदान सामग्री प्राप्त करते समय उसका सही से मिलान सुनिश्चित कर लिया जायें। श्री भाटिया ने बताया कि सभी मतदान कार्मिक अपने मतदान स्थल पर रवाना होने से पूर्व ईवीएम मशीन को चलाकर आवाश्यक रूप से देख लें और उनके द्वारा यह भी सुनिश्चित कर लिया जाये कि उन्होंने चुनाव कराने से सम्बन्धित सभी प्रकार के प्रारूपों को प्राप्त कर लिया गया है ताकि सभी मतदान कार्मिक अपने मतदेय स्थल पर आयोग के दिशा निर्देशानुसार मतदान सम्पन्न करा सकें।
प्रशिक्षण के अवसर पर प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक एवं मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, जिला विकास अधिकारी डॉ राम आसरे, परियोजना निदेशक डीआरडीऐ अवधेश कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नन्दनी सिंह, आईटीआई के प्राधानाचार्य सुशील कुमार एवं अन्य अधिकारीगण इस अवसर पर मौजूद थें।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement