A massive fire broke out in a house in Greater Noida, with two young men rescued and taken to the hospital.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में मकान में लगी भीषण आग, दो युवकों को रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 11:51 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा में मकान में लगी भीषण आग, दो युवकों को रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल
ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के यूसुफपुर चक शाहबेरी में बुधवार को एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में दो युवक झुलसकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए आग पर काबू पाया और दोनों घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को थाना बिसरख पुलिस को यूसुफपुर चक शाहबेरी स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर आग काफी तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही मकान के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान आग की चपेट में आने से दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों की पहचान मोनू केवट (25) और गुड्डू केवट (32) के रूप में हुई है। दोनों आग में झुलस गए थे। दमकल कर्मियों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल दोनों घायलों का उपचार कराया जा रहा है। आग लगने के कारण मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दमकल विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। इसके बाद घटनास्थल पर आग को पूरी तरह ठंडा करने यानी कूलडाउन की प्रक्रिया भी शुरू की गई, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका को खत्म किया जा सके।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर फिलहाल शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। आग लगने की घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। समय रहते दमकल विभाग और पुलिस की टीम के पहुंचने से आग पर नियंत्रण पा लिया गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सका। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई जारी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement