Special checking operations on routes will affect roadways-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोडवेज को हानि वाले मार्गों पर चलेगा विशेष चैकिंग अभियान

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 6:03 PM (IST)
रोडवेज को हानि वाले मार्गों पर चलेगा विशेष चैकिंग अभियान
झालावाड़ । परिवहन एवं यातायात राज्य मंत्री बाबूलाल वर्मा ने रोडवेज झालावाड़ डिपो के मुख्य प्रबंधक वीरमाराम बेड़ा को जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं मार्गदर्शनानुसार रोडवेज बसों की सुविधाओं में विस्तार करने, रोडवेज की बेहतरी के लिए विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर, जहां यात्री भार ज्यादा है, वहां बसों के संचालन मार्ग में विस्तार करने तथा जो बसें डिपों में अधिशेष हैं उन्हें जनप्रतिनिधियों एवं जनता की मांग के अनुसार रूट निर्धारित कर संचालित करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने झालावाड़ डिपो से संचालित रोडवेज को हानि वाले मार्गों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाकर 2-3 महिने सुधार लाने के निर्देश दिये। वर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जिला परिवहन अधिकारी भगवान करमचंदानी को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित विभागीय लक्ष्यों को पूर्ण करने और किसी भी प्रकार की लिकेज को दूर कर राजस्व आय बढाने तथा ओवर लोडिंग की समस्या को दूर करने के निर्देश प्रदान किए। इस दौरान राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष कृष्ण पाटीदार ने झालावाड़ जिले की जनता को परिवहन एवं यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को नवाचार करने तथा कमियों को दूर करने के निर्देश दिये। बैठक में खानपुर विधायक नरेन्द्र नागर, मनोहरथाना विधायक कंवर लाल मीणा सहित संजय जैन ताऊ, मुकेश चेलावत, संजय शुक्ला, ओमप्रकाश लोधा, राकेश भील इत्यादि उपस्थित रहे। यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट! यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement