सिरसा। मुझ पर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर हमला करने वाले एक ही जाति विशेष के लोग हैं और वो अपनी दादागिरी कर दलित और पिछड़े वर्ग की आवाज दबाना चाहते हैं। ये कहना है भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का। जो मंगलवार को सिरसा में मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग उन पर प्रदेश का भाईचारा खराब करने का आरोप लगा रहे हैं। वे खुद माहौल खराब करने में जुटे हैं। इनेलो नेताओं को निशाने पर लेते हुए राजकुमार सैनी ने कहा कि मुझे जेल भेजने वाले लोग तैयार रहें। वे तिहाड़ जेल में बैठकर ही सरकार बनाएंगे। सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने प्रदेश की राजनीति को प्रोपर्टी डीलिंग की दुकान बना दिया था। लेकिन अब उन्हें ऐसा ही भुगतना पड़ेगा। सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि जो इस दुनिया में आया है। उन्हें एक दिन जाना ही है। फिर वो दिन चाहे आज हो या कल। लेकिन उन्हें अपने से ज्यादा कार्यकर्ताओं की चिंता रहती है।
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक