आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता को
भयमुक्त समाज देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार 25 जनपदों की पुलिस को
मोबइल फॉरेंसिक वैन देने जा रही है। हालांकि पहले भी कुछ जनपदों को यह वैन दी जा
चुकी है। इनमें आगरा समेत आठ जिलों को पिछले साल 18 मार्च को ये मिल चुकी हैं। अब 25 सितंबर को
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से 25 वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वैन में फोरेंसिक एडवांस किट
होगी। इसके अलावा फोरेंसिक फोटोग्राफर तैनात किए गए हैं, जो क्राइम सीन के
फोटो तैयार करेंगे। किट में रक्त के नमूने, फिंगर प्रिंट, डीएनए सैंपल किट
होगी। वैन के लिए फील्ड यूनिट के अधिकारी तैनात किए गए हैं। इनके सुपरविजन के लिए
आगरा, लखनऊ और वाराणसी फॉरेंसिक
साइंस लैब से अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।