SP Deoria are setting Taliban Empire- Yogi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवरिया एसपी तालिबानी साम्राज्य स्थापित कर रहे हैं – योगी

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 08:52 AM (IST)
देवरिया एसपी तालिबानी साम्राज्य स्थापित कर रहे हैं – योगी
जनपद के लार और मेहरौना क़स्बा में 13 अक्टूबर को मूर्ति बिसर्जन के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए एक समुदाय के 1500 लोगो के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर तथा 50 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिनसे मिलने गोरखपुर के सांसद योगी आदित्य नाथ आज देवरिया के जिला जेल में बंद लोंगो से मिलने आये थे | बाद में उन्होंने यहाँ पत्रकारों से वार्ता कर कहा कि लार की घटना के एस पी , एडिशनल एस पी और लार के थानाध्यक्ष ये तीनों ही जिम्मेदार हैं | आरोप लगाया कि तीनों ने ही आगजनी कराकर निर्दोष हिन्दुओं की गिरफ्तारी की और जेल भेज दिया जिसमें पांच नाबालिक भी बंद हैं | उन्होंने इस घटना को एक बेरहम , बर्बर व एक पक्षीय कार्यवाही की संज्ञा दिया है | कहा कि मैं हैरान हूँ की देवरिया का एस पी जो एक प्रशासनिक अधिकारी है वो वर्दी में ही मोहर्रम के जुलुस में प्रदर्शन करता है ये एक शर्मनाक स्थिति है | यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement