Advertisement
सपा ने अपने कार्यकाल में युवाओं और किसानों से ज्यादा आतंकवादियों की चिंता की: नंद किशोर गुर्जर

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बिना किसी मदद या समर्थन के कोई व्यक्ति आतंकवादियों को रिहा करने की कोशिश क्यों करेगा। राम मंदिर दान पात्र मामले में विपक्ष द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि यह मामला भाजपा का नहीं, बल्कि ट्रस्ट से जुड़ा विषय है। इस मामले में जो भी अपराधी होगा, वह बचेगा नहीं।
भाजपा विधायक ने दावा किया कि इस मामले का आरोपी समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता है, जो फिलहाल फरार है। उन्होंने कहा कि जिसने भी भगवान श्रीराम के भक्तों के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की है, उससे एक-एक पैसा वसूला जाएगा। जरूरत पड़ने पर उसकी संपत्ति तक नीलाम की जा सकती है, ताकि श्रद्धालुओं का पैसा वापस दिलाया जा सके।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर भी नंद किशोर गुर्जर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस के कारण योग अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के घरों तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से यहां भी नियमित रूप से योग सत्र आयोजित किए जाते हैं, जिनमें लोगों की लगातार भागीदारी और उपस्थिति देखने को मिल रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बागपत
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


