Advertisement
बागपत सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 12 पहुंची, सीएम योगी ने जताया दुख, सहायता राशि का ऐलान

पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 24 लोग घायल हुए थे, जिनमें कई की हालत गंभीर थी। घायलों को तत्काल सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। अब तक इस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "जनपद बागपत में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।"
सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि बागपत में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही घटना के कारणों की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह हादसा प्रदेश के हालिया बड़े सड़क हादसों में शामिल है, जिसमें एक साथ 12 लोगों की जान चली गई। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के साथ घायलों के इलाज पर लगातार नजर बनाए हुए है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बागपत
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


