Advertisement
साजिश रचने वालों की सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी, 20 जुलाई की हिंसा पर बोले भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर

उन्होंने यह भी कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों में कोई नीट छात्र भी नहीं था। नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि इस मामले को लेकर तमाम जांच की जाएंगी। जिन्होंने साजिश रचने की कोशिश की, उनकी सात पीढ़ियां भी याद रखेंगी।
भाजपा विधायक ने कहा,उन्होंने (प्रदर्शनकारियों) प्रधानमंत्री के आवास को घेरने की कोशिश की। गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में हैं, और सभी को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए। उन्हें यह लंबे समय तक याद रहेगा।
उन्होंने कहा, जहां तक विपक्ष के नेताओं की बात है, तो आज कांग्रेस बोल रही है, लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी पेपर लीक हुए हैं। यह समस्या कांग्रेस ने ही पैदा की थी। जब मैं उत्तर प्रदेश में छात्र संघ अध्यक्ष था, तब उत्तर पुस्तिकाएं खुलेआम पड़ी मिलती थीं। प्रश्न पत्र तीन दिन पहले ही लीक हो जाते थे और पैसे देकर नौकरियां मिल जाती थीं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बागपत
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


