Son-in-law brutally murders mother-in-law and 5-year-old grandson, attempts to pass off incident as robbery by cutting off legs; accused absconding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दामाद ने सास और 5 साल के नाती की निर्ममता से हत्या की, पैर काटकर लूट जैसी वारदात दिखाने की कोशिश, आरोपी फरार

khaskhabar.com: शनिवार, 06 दिसम्बर 2025 3:41 PM (IST)
दामाद ने सास और 5 साल के नाती की निर्ममता से हत्या की, पैर काटकर लूट जैसी वारदात दिखाने की कोशिश, आरोपी फरार
उदयपुर। सलूंबर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गुड़ासर गांव के पास जहात फलां में एक बुजुर्ग महिला और उसके 5 वर्षीय नाती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के वक्त परिवार पड़ोस में चल रहे सत्संग कार्यक्रम में गया हुआ था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अचानक घर से चीखने की आवाजें सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो खून से लथपथ हालत में 65 वर्षीय गौरी और उसका नाती सुरेंद्र मृत पड़े मिले। दोनों के पेट, छाती और सिर पर कई वार किए गए थे। महिला के पैरों को धारदार हथियार से काटकर टुकड़े कर दिए गए और पैरों में पहने चांदी के कड़े भी गायब थे। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह एसपी राजेश यादव, डिप्टी चांदमल सिंगारिया और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जांच में प्रारंभिक रूप से पता चला कि वारदात को लूट जैसा दिखाने की कोशिश की गई है, जबकि घर से अन्य सामान नहीं लिया गया।
मृतका के पति धन्ना मीणा ने अपनी बेटी के पति गंगाराम मीणा पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गंगाराम नशे में पत्नी से झगड़ा करता था और उन्हें टोकने पर नाराज रहता था। परिजनों का आरोप है कि उसी ने किसी साथी के साथ मिलकर सास और बच्चे की हत्या की।
परिवार गंगाराम को गिरफ्तार किए बिना पोस्टमॉर्टम करवाने से इंकार कर रहा है। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश जारी है। शव सेमारी सीएचसी में रखे हुए हैं और पुलिस परिजन से समझाइश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement