जोधपुर। शहर की हाउसिंग बोर्ड की द्वारिकापुरी सोसाइटी में रहने वाले एक परिवार में एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) समीर कुमार सिंह के अनुसार सोसाइटी के एक मकान में रहने वाले रावल की हत्या उसी की बीवी उर्मिला ने ही की। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार देर रात पति व पत्नी में झगड़ा हुआ था। रावल शराब के नशे में था। आवेश में आई पत्नी ने पति से मारपीट की, जिससे वह नीचे गिर गया। पत्नी ने मुंह में कपड़ा ठूंसा और चुन्नी से गला दबा दिया। वारदात के समय रावल के पांच बच्चे ही घर पर थे। वारदात कबूल करने पर शनिवार शाम पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ किसी अन्य के शामिल होने के संबंध में जांच की जा रही है। मृतक का परिवार पिछले चार साल से परिजनों से अलग रह रहा था। पुलिस पूछताछ में उर्मिला ने बताया कि उसके पति ने शुक्रवार रात को शराब पी और घर में खाना खाया। इस दौरान रात में पति-पत्नी में झगड़ा भी हुआ।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया