SMS system correct-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसएमएस की व्यवस्थाओं को सुधारें:राठौड़

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 5:22 PM (IST)
एसएमएस की व्यवस्थाओं को सुधारें:राठौड़
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने एसएमएस हॉस्पिटल में आने वाले रोगियों एवं उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के लिए बेहतर चिकित्सालय प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हें। उन्होंने आवश्यकतानुसार रजिस्ट्रेशन काउन्टर एवं सैम्पल कलेक्शन काउन्टर बढ़ाने के भी निर्देश दिये हैं। राठौड़ बुधवार को अपरांह् स्वास्थ्य भवन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने एसएमएस हॉस्पिटल में मरीजों के पंजीयन से लेकर आउटडोर-इनडोर उपचार, जांच के लिए सैम्पल कलेक्शन से लेकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने तक की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की एवं इन्हें बेहतर बनाने की आवश्यकता प्रतिपादित की। उन्होंने संविदा पर लगे प्रयोगशाला तकनीशियनों की योग्यता की नियमित रूप से जांच कर निर्धारित योग्यता पूर्ण करने वाले पात्र प्रयोगशाला तकनीशियों की सेवाएं लेने के ही निर्देश दिये। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
चिकित्सा मंत्री ने एसएमएस हॉस्पिटल में इस वर्ष 17 जुलाई से प्रारंभ हुयी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक रोगियों को आउटडोर में दिखाते समय ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता प्रतिपादित की। उन्होंने शहर के सभी ई-मित्र कियोस्क पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध सुविधा के बारे में जनजन तक जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement