khaskhabar.com: सोमवार, 08 अगस्त 2016 5:31 PM (IST)
जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज से जुड़े डॉक्टर्स की निजी प्रैक्टिस सरकार जल्द बंद करने जा रही है। उनको एम्स की तरह नॉन प्रैक्टिस अलाउंस मिलेगा। इसके साथ ही सवाई मानसिंह अस्पताल को रेफरल अस्पताल बनाया जाएगा। शाम को अस्पताल में पेड क्लिनिक खोला जाएगा जहां मरीज सरकार की और से निर्धारित फीस देकर डॉक्टर्स से परामर्श ले सकेंगे। यह शुरूआत संभवत 15 अगस्त से होगी।