उदयपुर। झीलों के शहर उदयपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक अहम और स्मार्ट कदम उठाया जा रहा है, जिसके तहत शहर के कुल 4 भागों में जोन के आधार पर बांट दिया जायेगा। इस कदम के लागु होने के बाद शहर के बशिन्दो को सरकारी कार्यलयों के एक कौने से दुसरे कौने, तो कभी मुख्य कार्यलयो के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
यदि यह लागू हो जाता है तो जनता को सरकारी अधिकाकारियों व कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि संबंधित जोन में जिम्मेदारों की जिम्मेदारी तय हो जाएगी। इस प्रक्रिया पर अभी मंथन चल रहा है। इस कदम को अन्तिम रूप देने के बाद सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्य के जयपुर, अजमेर व जोधपुर विकास प्राधिकरण तथा उदयपुर व कोटा यूआईटी को जोन सीमांकन के लिए प्रथम चरण में शामिल किया गया है। इस पर व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है। जोन का मतलब नगर निगम के कार्य क्षेत्रों का विभाजन नहीं है वरन सभी प्रमुख विभागों का अलग से ढांचा तैयार करना है। इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए परमेशचंद कमेटी काम कर रही है। शहर को जोन में बांटने का स्मार्ट सिटी की अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने पूरा प्रोजेक्ट बनाया है। इसे लेकर कमेटी के साथ एक बैठक हो चुकी है और अब दूसरी बैठक की तैयारी चल रही है।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान