पठानकोट। विधानसभा चुनाव में वोटरों को जागरुक करने को लेकर शनिवार को बधानी स्थित श्री साईं काॅलेज आॅफ एजुकेशन में नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता दिखाते हुए कई नए नारों की रचना की। इस मौके पर काॅलेज चेयरमैन एस के पूंज और एमडी तृप्ता पूंज के साथ प्रोफेसर स्वतंत्र कुमार के साथ स्टाॅफ भी मौजूद था। प्रतियोगिता के बाद 10 सर्वश्रेष्ठ नारों का भी चयन किया गया।