Slipper-slap incident of bullies in Baghpat, video of 21 slaps in 25 seconds goes viral-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बागपत में दबंगों का चप्पल-थप्पड़ कांड, 25 सेकंड में 21 थप्पड़ की पिटाई का वीडियो वायरल

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जून 2025 4:03 PM (IST)
बागपत में दबंगों का चप्पल-थप्पड़ कांड, 25 सेकंड में 21 थप्पड़ की पिटाई का वीडियो वायरल
बागपत। जनपद के छपरौली थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक मिलकर एक युवक की चप्पलों और थप्पड़ों से जमकर पिटाई करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस पूरी घटना का तीसरा युवक अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाता रहा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो छपरौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक एक ट्यूबवेल पर मौजूद युवक से मारपीट कर रहे हैं। एक युवक लगातार चप्पल से वार करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा युवक थप्पड़ों से उसकी पिटाई कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि महज 25 सेकंड में युवक को 21 थप्पड़ मारे गए। वहीं तीसरा युवक इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा था, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना के बाद से इलाके में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement